फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Repair work will be done at Matak Majri intersection

Dehradun News: मटक माजरी तिराहा होगा दुर्घटना की आशंका से मुक्त

Fri, 24 Oct 2025 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Repair work will be done at Matak Majri intersection
बल्लूपुर - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरीक्षण करती आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अनीता चमो
- आरटीओ ने संभावित दुर्घटना स्थल के उपचार के दिए निर्देश
विज्ञापन

- तिराहे के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में बढ़ाई जाएगी दृश्यता
- सर्विस लेन बनाने और गति नियंत्रण पट्ट लगाने के निर्देश
- कार्यदायी संस्था जल्द शुरू करेगी उपचारात्मक कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दुर्घटनाओं की संभावना के सक्रिय केंद्र बन गए मटक माजरी तिराहे पर 100 मीटर के दायरे में दृश्यता बढ़ाई जाएगी। शक्ति नहर पटरी का स्तर बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के बराबर किया जाएगा। धर्मावाला और कुल्हाल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सर्विस लेन बनेगी। साथ ही सड़क पर गति नियंत्रण के लिए पट्ट जाएंगे। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अनीता चमोला ने चारों कार्यों के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
मटक माजरी तिराहे पर चार अक्तूबर को हिमाचल परिवहन उपक्रम की बस और बाइक की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में कुल्हाल निवासी यासीन की मौत हो गई थी। मृतक का बड़ा भाई ताज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमर उजाला के पांच अक्तूबर के अंक में फोरलेन बन रहा, दुर्घटना से सुरक्षा के इंतजाम नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में मटक माजरी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का उल्लेख किया गया था। शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अनीता चमोला ने मटक माजरी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग से कहा कि मटक माजरी में पास दृश्यता कम है। नहर पटरी और सड़क का स्तर बराबर नहीं है। नहर पटरी से वाहनों के सीधा राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य में आने से दुर्घटना की प्रबल आशंका है और मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए पट्ट भी नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तिराहे के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में दृश्यता बढ़ाने, सड़क का स्तर बराबर करने, सर्विस लेन बनाने और गति नियंत्रण पट्ट लगाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी जितेंद्र बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुल्हाल और धर्मावाला में एएनपीआर कैमरों से हुए 22 हजार चालान

विकासनगर। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा ने धर्मावाला और कुल्हाल में लगाए गए एएनपीआर कैमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 25 वाहनों की जांच की गई। केवल एक दोपहिया वाहन सवार महिला ने हेलमेट नहीं पहना था। एआरटीओ प्रवर्तन विकासनगर अनिल सिंह नेगी ने आरटीओ अनीता चमोला को बताया कि एएनपीआर कैमरे से चालान की कार्रवाई के बाद वाहन चालक जागरूक हो रहे हैं। धर्मावाला और कुल्हाल में एएनपीआर कैमराें से अप्रैल से अब तक 22,699 चालान किए गए हैं, जबकि कालसी के हरिपुर और विकासनगर के कटापत्थर में अप्रैल से अब तक 3,185 चालान हुए हैं। पुलिस चेकपोस्ट पर मौजूद लोगों ने भी आरटीओ को बताया कि कैमरे लगने के बाद से लोग यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास ही स्थायी हल

पूर्व प्रधान कुंजाग्रांट आरिफ, पूर्व प्रधान कुल्हाल मोहम्मद सलीम, कुंजाग्रांट के प्रधान मुसव्विर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से वाहन गुजरते हैं। सर्विस लेन, गति नियंत्रण पट्ट और सड़क का स्तर समान करने से दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग सकती है। दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए अंडरपास निर्माण ही स्थायी और ठोस हल है। उन्होंने बताया कि आसपास के 15 गांवों के लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
एएनपीआर कैमराें से चालानी कार्रवाई

स्थान - चालान

धर्मावाला - 14,268
कुल्हाल - 8,691

हरिपुर कालसी - 2,257
कटापत्थर - 928
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed