फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remembering the brave martyrs of the country on Kargil Day

कारगिल दिवस पर देश के वीर शहीदों को किया गया याद

Wed, 27 Jul 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Remembering the brave martyrs of the country on Kargil Day
कारगिल दिवस के अवसर पर द सैपियंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजार में रैली निकालकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए देश के वीर जवानों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

द सैपियंस स्कूल की विकासनगर व हरबर्टपुर शाखाओं में कारगिल दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विद्यालय की एनसीसी विंग के कैडेट ने नगर में रैली निकालकर कारगिल के शहीदों के बलिदान के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के संबोधन में विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा ने कहा कि जब भी किसी दुश्मन देश ने भारत की सीमाओं पर नजर डाली है तब-तब देश के वीर सैनिकों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश प्रेम के जिस जज्बे के साथ भारत का सैनिक देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहता है, ऐसा जज्बा किसी भी देश में देखने को नहीं मिलता है। कार्यक्रम में रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, बिंदेश्वरी डॉड, रश्मि गोयल, गीता नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके पहले नगर पालिका की अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर देशवासियों की रक्षा करते हैं। कारगिल के युद्ध में पछवादून के भी कई सैनिकों ने देश केे लिए अपनी जान का बलिदान दिया था। इस दौरान विद्यालय की ओर से देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान देशभक्ति के गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार, शोभना शर्मा मौजूद रहे।

प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
एसबी कॅालेज आफ एजूकेशन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य डॉ.दीप्ति सजवाण ने कारगिल युद्ध के दौरान हुई शहादतों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों की वीर गाथा का पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। कालेज की ओर से आयोजित किए गए निबंध लेखन में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उप प्राचार्य सुधा वर्मा, प्रियंका कौशिक, अमिता शर्मा, मोहिता, रखी सोलंकी, जागृति परमार, जैमिनी, पूनम, महिपाल सिंह, मनोज असवाल, जयकृष्ण भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed