{"_id":"6895ebb3f675ddafd05cecd283ca3f15","slug":"religion-tourism-twin-city-haridwar-and-rishikesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शहर बनेंगे धार्मिक पर्यटन की ‘ट्विंस सिटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये शहर बनेंगे धार्मिक पर्यटन की ‘ट्विंस सिटी’
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से धार्मिक पर्यटन नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश को देश की ‘ट्विंस सिटी’ के तौर पर विकसित कर राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा देगी।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और राज्य सरकार के बीच हुई बैठक में दोनों शहरों को तीर्थाटन के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मेट्रो ट्रेन, योगा सेंटर, साफ सुथरे घाट, बेहतर रोड व ट्रैफिक, पार्किंग व शौचालय विकसित करने में केंद्र देगा मदद। केंद्र ने राज्य से योजना के लिए प्रस्ताव मांग लिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए केंद्र सरकार राज्य को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार हो गई है। चार धाम, हेमकुंड साहेब और कैलाश मानसरोवर के विकास के साथ केंद्र ने कुंभ क्षेत्र ऋषिकेश और हरिद्वार को तीर्थाटन नगरियों के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री पर्यटन स्वतंत्र प्रभार महेश शर्मा ने दोनों धर्म नगरियों को ट्विंस सिटी योजना के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। कैबिनेट पर्यटन मंत्री दिनैश धने, मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव पर्यटन उमाकांत पंवार के साथ केंद्रीय मंत्री की बैठक में ट्विन सिटी का खाका तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरिद्वार ऋषिकेश को धार्मिक पर्यटन नगरियों के तौर पर विकसित करने के लिए केंद्र विशेष ग्रांट देने को तैयार है। पर्यटन मंत्री शर्मा ने राज्य सरकार को कार्ययोजना तैयार कर भेजने के कहा है।
ट्विंस सिटी सिटी का प्रारूप
- ऋषिकेश से हरिद्वा के बीच मेट्रो रेल
- दोनों कस्बों में योगा केंद्रों का विकास योगा
- सड़कों की लेन बढ़ाई जाएगी
- नए पार्किंग स्थल विकसित किया जाएंगे
- नए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा
- घाटों का सुंदरीकरण होगा