फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief rain may come today, temperature will drop below 40

Dehradun News: आज आ सकती है राहत की बारिश, 40 के नीचे आएगा तापमान

Wed, 19 Jun 2024 05:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Relief rain may come today, temperature will drop below 40

विज्ञापन
आज आ सकती है राहत की बारिश, 40 के नीचे आएगा तापमान



-प्रदेश भर में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज (बुधवार) तेज बारिश हो सकती है। झोंकेदार हवाओं के साथ होने वाली बारिश से कुछ इलाकों में परेशानी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आंधी-तूफान चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री से नीचे आने से गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही गर्म हवाओं का दौर भी थम जाएगा।

प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन 19 जून को होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।
विज्ञापन






बाढ़-जलभराव की बन सकती है स्थिति



प्रदेश भर में आज (बुधवार) आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं। तेज बारिश होने से कुछ एक इलाकों में जलभराव-बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा बारिश होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र





आज उत्तराखंड में बारिश-तूफान की चेतावनी



मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (बुधवार) प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में 60-70 से बढ़कर 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed