फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief from rain can be available for three days

Dehradun News: तीन दिन तक मिल सकती है बारिश से राहत

Sat, 26 Aug 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain can be available for three days
अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, मानसून सीजन में अब तक बारिश के पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है। तेज बारिश का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी प्रणाली का प्रभाव है। अगले तीन दिन इसके कम होने का असर दिखेगा।
विज्ञापन

--
दस साल पहले भी हुआ था दो मौसम प्रणालियों का मिलन
इस बार दो मौसम प्रणालियों के मिलने से उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में ऐसा हुआ था। तब केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, मौसम प्रणालियों के मिलने की घटनाएं भी बढ़ेंगी। इसके चलते बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed