फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relative grabbed Rs 11 lakh in the name of building and selling a house

Dehradun News: मकान बनाकर बेचने के नाम पर रिश्तेदार ने 11 लाख रुपये हड़पे

Mon, 15 Jul 2024 05:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Relative grabbed Rs 11 lakh in the name of building and selling a house
कोतवाली क्षेत्र के चिरंजीपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर मकान बनाकर बेचने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदार उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन


चिरंजीपुर निवासी अजीत सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शेरपुर निवासी बलबीर सिंह उनका रिश्तेदार हैं। बताया कि बलबीर ने अपनी 250 वर्ग मीटर भूमि पर मकान बनाकर बेेचने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने मकान में एक कमरा, ड्राईंग रूम, लिविंग रूम, एक किचन, दो टायलेट, बाथरूम, पोर्च और ममटी का निर्माण कराने की बात कही। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनका बलबीर के साथ 38.50 लाख में सौदा तय हुआ। एडवांस के तौर पर सात अप्रैल को उन्होंने बलबीर को पांच लाख रुपये दिए। बताया कि 10 अप्रैल को बलबीर के पुत्र अंकुश राणा ने राजतिलक शर्मा के खाते में पांच लाख रुपये जमा करवाए। बताया कि जब बलबीर से विक्रय पत्र बनवाने को कहा तो वह बार-बार टालता रहा। इस बीच दो दिन की बारिश में मकान में सीलन और छत से पानी आने से बलबीर के मकान के निर्माण की गुणवत्ता खराब होने का पता चला। बलबीर सिंह ने मकान की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन उसने काफी समय तक न मरम्मत नहीं करवाई और न ही विक्रय पत्र बनाया। बताया कि उन्होंने मकान के गेट और अन्य मरम्ममत कार्य पर भी एक लाख रुपये का खर्च कर दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बलबीर ने चार मई को मरम्मत के नाम पर धोखे से मकान का कब्जा कर लिया। विरोध करने पर बलबीर और अंकुश ने अनुबंध की बात से इन्कार करते हुए साथ-गाली गलौज की। कहा कि हमारे पास तुम्हारा कोई पैसा नहीं है। तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। कोई कार्रवाई करने की कोशिश की तो जान से हाथ धोने होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed