{"_id":"57569f7a4f1c1baf5d9c5170","slug":"relative-beaten-doctor-after-man-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video : राज मिस्त्री की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : राज मिस्त्री की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jun 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से नाराज परिजनों ने कोरोनेशन अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारी कामकाज छोड़कर सड़क पर आ गए। पुलिस ने बीच में आकर जैसे-तैसे स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के परिजनों और डॉक्टर ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डालनवाला इंस्पेक्टर कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लगाए गए इंजेक्शन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
डालनवाला के इंदर रोड स्थित राज मिस्त्री राजेश (39) सोमवार साढ़े नौ बजे के करीब बाएं हाथ में दर्द की शिकायत लेकर कोरोनेशन अस्पताल आया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने राजेश को दर्द निवारक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद राजेश घर लौट गया और कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने चली गई।
नाजुक हालत में परिजन उसे लेकर वापस कोरोनेशन अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से नाराज परिजनों ने डॉ वर्मा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे हंगामा हो गया।
इधर डॉक्टर से मारपीट की खबर मिलते ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी और डॉक्टर भड़क गए और कामकाज बंद कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
वीडियो देखें...