फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registry of flat done to two people, grabbed 44 lakhs

दो लोगों को कर दी फ्लैट की रजिस्ट्री, 44 लाख हड़पे

Wed, 07 Jul 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Registry of flat done to two people, grabbed 44 lakhs
देहरादून। एक ही फ्लैट को दो अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री कर 44 लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए गए। मामले का जब दूसरे खरीददार को पता चला तो उन्होंने विक्रेता दंपती के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में गढ़वाल आयुक्त से विजय कुमार निवासी विजय पार्क एक्सटेंशन बल्लूपुर ने शिकायत की थी। विजय कुमार के घर के पास नरेश रावत रहते हैं। वहां पर उनकी मुलाकात गौरव कुमार उर्फ गौरव आहूजा से हुई। रावत के साथ विजय कुमार गौरव के मालसी स्थित घर पर भी गए थे। यहां गौरव और उसकी पत्नी डिंपल बत्रा ने बताया कि वह जोहड़ी में फ्लैट बनवा रहे हैं। वर्ष 2016 में हुई इस बातचीत में दो फ्लैट की बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये एडवांस मांगे। उन्होंने यह रकम दंपती को दे दी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 तक विजय कुमार ने उन्हें 44.80 लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद उन्होंने दोनों फ्लैटों की रजिस्ट्री विजय कुमार को कर दी, लेकिन तब तक फ्लैट में काम पूरा नहीं हुआ था। लिहाजा, उन्होंने गौरव को चाबी लौटा दी और जल्द काम पूरा करने को कहा। विजय कुमार जुलाई 2020 में अपने फ्लैट पर गए तो देखा कि एक फ्लैट पर तो उनका ताला है जबकि दूसरे पर किसी और का ताला लगा हुआ था। इस पर जब उन्होंने ताला तोड़ना चाहा तो विरोध में राजेश तलवार नाम का व्यक्ति आ गया। तलवार ने बताया कि फ्लैट उसने गौरव से खरीदा है। पता चला कि गौरव ने फ्लैट की रजिस्ट्री राजेश तलवार की पत्नी के नाम कर दी है। एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि गौरव और उसकी पत्नी डिंपल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed