फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registry Fraud: Four days PCR of land mafia KP Singh approved

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा : भू-माफिया केपी सिंह की चार दिन की पीसीआर मंजूर

Tue, 12 Sep 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Registry Fraud:

Four days PCR of land mafia KP Singh approved
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड कहे जा रहे केपी सिंह की पुलिस को चार दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस मंगलवार को उसे जेल से लाकर पूछताछ शुरू करेगी। पीसीआर में बहस के दौरान केपी सिंह ने खुद को केपी सिंह होने से इन्कार किया और कहा कि पुलिस गलत व्यक्ति को उठाकर लाई है। कहा कि वह पांचवी पास है और इन सबके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, न्यायालय ने उसके तर्कों को दरकिनार करते हुए चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।
विज्ञापन


बता दें कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही केपी सिंह का नाम सामने आ गया था। सहारनपुर का रहने वाला केपी सिंह ही वह जालसाज बताया जा रहा जिसने सबसे पहले बैनामों में छेड़छाड़ करने का खेल शुरू किया था। उस वक्त सहारनपुर में रखे देहरादून के रिकॉर्ड को वह यहां लेकर आता था और अधिवक्ता विरमानी व इमरान के साथ मिलकर इनके फर्जी दस्तावेज बनाता था। इसके बाद वास्तविक दस्तावेज को जलाकर नष्ट कर देता था। उसने कई बैनामों में इस तरह से खेल कर फर्जीवाड़े से जमीनें बेचकर करोड़ों रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन


जब उसे पता चला कि देहरादून पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उसने एक पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाई और जेल में दाखिल हो गया। पुलिस गत शुक्रवार को उसे बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसकी चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। इस पर सोमवार को बहस हुई। बहस के दौरान केपी सिंह ने कोर्ट को गुमराह करने की भी कोशिश की। उसने कोर्ट के सामने कहा कि वह इस फर्जीवाड़े के बारे में कुछ नहीं जानता है। वह केवल पांचवी तक पढ़ा है। बैनामा क्या होता है उसे इसकी भी जानकारी नहीं है। इस अभियोजन की ओर से तमाम साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें उसका इस फर्जीवाड़े से संबंध होना दर्शाया गया। इस पर कोर्ट ने उसकी चार दिन की पीसीआर मंजूर कर दी। पुलिस पूछताछ के लिए उसे सहारनपुर भी लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed