फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registration will be done on Samarth portal till June 24 for admission in colleges Uttarakhand news in hindi

Dehradun: कॉलेजों में प्रवेश के लिए 24 जून तक होंगे समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, बनाई गई हेल्प डेस्क

Thu, 22 Jun 2023 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:56 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से किए जाने के लिए राज्य विश्वविद्यालय में तकनीकी समिति गठित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर 30 रुपये के न्यूनतम शुल्क पर पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
Registration will be done on Samarth portal till June 24 for admission in colleges Uttarakhand news in hindi
प्रवेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में उच्च शिक्षा में नए शैक्षणिक सत्र के लिए समर्थ पोर्टल पर 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल पर त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं। सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश पंजीकरण के लिए राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों सहित अन्य राज्यों से भी उत्साहजनक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पोर्टल पर प्रवेश के लिए किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। छात्रों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर 30 रुपये के न्यूनतम शुल्क पर पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्रवेश दिया जाता है तो वह प्रवेश अमान्य होगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से किए जाने के लिए राज्य विश्वविद्यालय में तकनीकी समिति गठित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे विद्यार्थी व महाविद्यालय आवश्यकतानुसार सहयोग प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed