फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   registration tax increase on new car

आपकी नई कार कहीं कर न दे आपको 'बेहाल'

Sat, 26 Oct 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Oct 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
registration tax increase on new car

अगर नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें, क्योंकि अगर ये टाइम हाथ से निकला गया तो कार खरीद पर आपको हजारों की चपत लगना तय है।

विज्ञापन


आने वाली एक अप्रैल से पहले नई कार खरीद लें, इसके बाद से आपको बढ़ा हुआ रजिस्ट्रेशन टैक्स चुकाना होगा। दरअसल, सभी राज्य सरकारें वन टाइम टैक्स को छह फीसदी फ्लोर रेट पर सहमत हो गई हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्र ने सभी राज्यों से जरूरी नोटिफिकेशन जारी करने के लिए कहा है। इसके बाद उत्तराखंड में वाहनों की खरीदारी महंगी होनी निश्चित है।

20 हजार रुपए की मार पड़नी तय
टैक्स बढ़ने की स्थिति में खरीदारों पर न्यूनतम एक हजार रुपए से लेकर अधिकतम 20 हजार रुपए की मार पड़नी तय है। दून की बात करें तो औसत रूप से हर माह तकरीबन डेढ़ हजार से अधिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है, जो हर नवरात्र बढ़कर तकरीबन ढाई हजार तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, IMA फर्जीवाड़ा: जांच में जुटी सीबीआई, बड़े घोटाले का शक

इसमें 10 लाख से अधिक कीमत वाली गाड़ियों की संख्या 50 से 60 के बीच रहती है। इससे कम कीमत वाली गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन साढ़े चार सौ से ज्यादा रहते हैं। करीब एक हजार दोपहिया हर माह रजिस्टर्ड किए जाते हैं। इस लिहाज से हजारों खरीदारों की जेब पर असर पड़ना तय है।

टैक्स बचाने को आते थे उत्तराखंड
यूपी समेत कई राज्यों में रजिस्ट्रेशन टैक्स की दर उत्तराखंड से ज्यादा है। ऐसे में टैक्स बचाने को बाहरी राज्यों से खरीदार उत्तराखंड का रुख करते थे।

फर्जी पते के मामले होंगे खत्म
बाहरी राज्यों के कई वाहन स्वामी ऐसे थे, जो उत्तराखंड से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहां के फर्जी पतों का इस्तेमाल करते थे। एक समान फ्लोर रेट से ऐसे मामले खत्म हो जाएंगे।

फ्लोर रेट समान होने से विभाग को फायदा ही होगा। हमने यह मांग उठाई थी कि यहां भी टैक्स की दर अन्य राज्यों के समान हो।
- दिनेश चंद्र पठोई, RTO

फेसबुक पर अपनी राय देने के क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed