पंजाब में आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट, सघन तलाशी के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद के 6-7 आतंकियों के घुसने की सूचना से भारत-नेपाल सीमा पर भी रेड अलर्ट कर दिया गया है। जिले के प्रवेश द्वार जगबूढ़ा पुल और धनुषपुल के अलावा सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि राज्य में निकाय चुनाव के तहत पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया तंत्र पहले से ही सतर्क हैं। पंजाब में आतंकियों के प्रवेश करने की सूचना के बाद सीमा पर रेड अलर्ट किया गया है।
सीओ ने पुलिस के साथ सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एसपी डीएस गुंज्याल के निर्देश पर सीमा पर पुलिस के साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों, खुफिया तंत्रों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के प्रभारी कमांडर इंस्पेक्टर आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि हाल ही में पंजाब पुलिस की तरफ से आतंकी जाकिर मूसा की तस्वीर जारी की गई है। जिसके बाद से जम्मू कश्मीर और पंजाब में भी अलर्ट जारी किया गया है।