फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment Scam in Uttarakhand Inspector Recruitment Scam Case on 12 including Hakam Singh

दरोगा भर्ती घोटाला : हाकम सिंह समेत 12 पर मुकदमा, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का डीन भी शामिल

Sun, 09 Oct 2022 09:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/पंतनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/पंतनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Oct 2022 09:41 AM IST
सार

पंतनगर विवि के दो अधिकारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें परीक्षा के लिए अधिकृत संस्थान पंतनगर विवि के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन नरेंद्र सिंह जादौन और सेवानिवृत्त सहायक संस्थापना अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Recruitment Scam in Uttarakhand Inspector Recruitment Scam Case on 12 including Hakam Singh
दरोगा भर्ती घोटाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दरोगा भर्ती घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन आरोपियों में प्रदेश का बड़ा नकल माफिया हाकम सिंह समेत छह आरोपी पहले से जेल में हैं। साल 2015-16 में राज्य में 339 पदों पर दरोगाओं की सीधी भर्ती की गई थी। इसमें कुमाऊं के 129 और गढ़वाल के 210 अभ्यर्थी शामिल थे।

विज्ञापन


यूकेएसएसएससी में घोटाला सामने आने के बाद दरोगा भर्ती परीक्षा पर सवाल उठे थे। एसटीएफ को इसमें धांधली का पता तब चला जब स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विजिलेंस को मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर थाने में पंतनगर विवि के दो अधिकारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें परीक्षा के लिए अधिकृत संस्थान पंतनगर विवि के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन नरेंद्र सिंह जादौन और सेवानिवृत्त सहायक संस्थापना अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून के चंगुल से नहीं बच पाएगा कोई भी: एसपी

एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण सिंह मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए हैं। कोई भी कानून के चंगुल से नहीं बच पाएगा। इधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी कई लोग रडार पर हैं। मामले में आने वाले दिनों में और भी मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...वीपीडीओ भर्ती: सचिव की पत्नी का घर किराये पर लेकर किए काले कारनामे, एक अभ्यर्थी से सात से आठ लाख में सौदा


इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा 
नकल माफिया हाकम सिंह, नरेंद्र सिंह जादौन, दिनेश चंद्र जोशी, चंदन मनराल, केंद्र पाल, शादिक मूसा, रूपेश जायसवाल, राजेश कुमार चौहान, संजीव कुमार चौहान, राजेश पाल, विपिन बिहारी, नितीश गुप्ता 

ये आरोपी हैं जेल में 
हाकम सिंह, केंद्र पाल, शादिक मूसा, चंदन सिंह मनराल, विपिन बिहारी और दिनेश चंद्र जोशी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed