फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recruitment in sssc and Uttarakhand Public Service Commission

उत्तराखंडः बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार, आने वाली है नौकरियों की बहार

Sun, 21 Jul 2019 09:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Jul 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
recruitment in sssc and Uttarakhand Public Service Commission
प्रतीकात्मक

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नौकरियों की बहार आने वाली है। विभिन्न विभागों ने रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव आयोगों को मिलने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अब तक करीब तीन हजार पदों के भर्ती प्रस्ताव मिल चुके हैं। त्रिवेंद्र सरकार 2019 को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। सरकार ने सभी विभागों को रिक्त पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव बना कर आयोगों को भेजने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

ग्राम्य विकास अधिकारी पदों की भर्ती की जाएगी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को शिक्षा, पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम, ग्राम्य विकास समेत अन्य विभागों से करीब तीन हजार रिक्त पदों को प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। इसमें ग्राम्य विकास विभाग में 324 ग्राम्य विकास अधिकारी पदों की भर्ती की जाएगी।

चयन आयोग ने पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जबकि अन्य विभागों के रिक्त पदों के प्रस्ताव में भर्ती नियमावली, आरक्षण रोस्टर से संबंधित कमियां हैं। जिन्हें दूर करने के बाद ही आयोग विज्ञप्ति जारी करेगा।

प्रस्ताव भेजने की तैयारी

वहीं, उच्च पदों की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है। 

चयन आयोग को विभिन्न विभागों से लगभग तीन हजार रिक्त पदों के प्रस्ताव मिले हैं। आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों से भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत कर दी है। अन्य पदों के प्रस्ताव में भर्ती नियमावली, आरक्षण रोस्टर की स्थिति को स्पष्ट करने के बाद शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed