उत्तराखंड: हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में 329 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, सोमवार से करें आवेदन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में समूह ‘ग’ श्रेणी के 329 रिक्त पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 16 सितंबर से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में वरीयता के आधार पर नियुक्ति के लिए जिले का विकल्प भरना होगा। आयोग ने आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित की है।
चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के अधीनस्थ दीवानी न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक के 268 पद, आशुलिपिक के 30, कुटुंब न्यायालय में कनिष्ठ सहायक के 20, स्टेनोग्राफर ग्रेड-एक व वैयक्तिक सहायक के 11 रिक्त पदों के लिए आज 16 सितंबर से आयोग की वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in/ पर आवेदन फार्म उपलब्ध हो जाएगा।
ये शैक्षिक योग्यता जरूरी
जिससे अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। तभी आवेदन पत्र भरा जा सकेगा।
हाईकोर्ट के इन रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि, हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट, शार्ट हैंड में 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग ने इन पदों की लिखित परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित की है।