फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for Home Guard 79 Post Heavy crowd of MA Pass Unemployed Youths

बेरोजगारी का आलम: होमगार्ड के 79 पदों के लिए 1560 युवकों ने किया आवेदन, डबल एमए वाले भी लाइन में

Thu, 22 Aug 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for Home Guard 79 Post Heavy crowd of MA Pass Unemployed Youths
होमगार्ड भर्ती के लिए पहुंचे युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चंपावत में होमगार्ड के ग्रामीण प्लाटूनों में होमगार्ड सिपाही (स्वयंसेवक) के 79 पदों के लिए बुधवार से शुरू परीक्षा में मारामारी मची है। बेरोजगारी का आलम यह है कि हाईस्कूल की पात्रता वाली परीक्षा में एमए ही नहीं डबल एमए पास युवक भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


होमगार्ड की जिला कमांडेंट प्रतिमा ने बताया कि 79 पदों के लिए 1560 युवकों ने आवेदन किया है। कालूखांण गरसाड़ी के रहने वाले गिरीश सिंह ने हिंदी और संस्कृत विषयों से एमए किया है, लेकिन कई जगह आवेदन करने के बाद नौकरी नहीं मिलने से परेशान गिरीश ने अब होमगार्ड के सिपाही के लिए किस्मत आजमाई है।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा में वे सफल भी हुए। इसी तरह मुड़ियानी निवासी एमए (राजनीति विज्ञान) पास दिनेश भट्ट और बीए पास गजेंद्र प्रसाद भी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। कुल 1560 आवेदनों में बीए और उससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले 147 युवक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत विकासखंड के 114 युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया 

एक दशक में चंपावत में बेरोजगारों की तादाद दोगुनी हो गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी केके पंत ने बताया कि जिले में इस वक्त 24426 बेरोजगार हैं, जबकि 2009 में ये संख्या 12771 थी। 

होमगार्ड की सिपाही की परीक्षा में बुधवार को चंपावत विकासखंड के 114 अभ्यर्थी शामिल थे। शारीरिक परीक्षा में दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो शामिल हैं। परीक्षा चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, होमगार्ड्स की जिला कमांडेंट प्रतिमा, डिप्टी सहायक कमांडेंट ध्यान सिंह की निगरानी में हुई।

शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 79 पदों के लिए 1560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 22 अगस्त को बाराकोट विकासखंड, 24 अगस्त को लोहाघाट, 25 अगस्त को पाटी के अभ्यर्थियों और 27 अगस्त को छूट गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed