फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recovery orders in Pay scam in uttarakhand Transport corporation

परिवहन निगम में वेतन घोटाले में रिकवरी का आदेश जारी

Fri, 04 Jan 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Recovery orders in Pay scam in uttarakhand Transport corporation
घोटाला - फोटो : amar ujala

परिवहन निगम में हुए करोड़ों रुपये के वेतन घोटाले में सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों से रिकवरी का आदेश जारी कर दिया गया है। यह सभी अधिकारी और कर्मचारी शासनादेश के विपरीत पांच सालों एसीपी का लाभ ले रहे थे। महाप्रबंधक (प्रशासन) निधि यादव की ओर से आदेश जारी होने के बाद इन अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


बता दें कि परिवहन निगम में इस घोटाले का खुलासा अमर उजाला ने किया था। नियमों के विपरीत वर्ष 2013 से एसीपी की आड़ में इन अधिकारियों,  कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया। यह खेल अधिकारियों की मिलीभगत से चलता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। आखिरकार प्रकरण उजागर हुआ तो पहले चरण में 25 फोरमैन चिह्नित किए गए। महाप्रबंधक दीपक जैन ने इन्हें शासनादेश के अनुसार वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया था। बाद में विभागीय जांच में यह बात सामने आई कि शासनादेशों के विपरीत एसीपी का लाभ लेने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की संख्या 100 से अधिक है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक (प्रशासन) निधि यादव की ओर से की गई जांच में भी तमाम खामियां सामने आईं। अब महाप्रबंधक (प्रशासन) ने वित्त नियंत्रक को इन अधिकारियाें, कर्मचारियों से रिकवरी का आदेश जारी किया है। इसके लिए हर महीने इनके वेतन से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अधिकारियों का वेतन भी घटा
परिवहन निगम में शासनादेशों के विपरीत एसीपी का लाभ ले रहे 23 अधिकारियों को करारा झटका लगा है। निगम प्रबंधन ने रिकवरी के आदेश के साथ ही सहायक महाप्रबंधक स्तर के इन अधिकारियों के वेतनमान में संशोधन भी कर दिया है। इनका वेतनमान 6600 से घटकर 5400 रुपये हो गया है। इससे इन अधिकारियों का वेतन दस हजार रुपये तक कम हो जाएगा। दूसरी ओर परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि अधिकारियों, कर्मचारियोें को संशोधित शासनादेश के अनुसार ही एसीपी का लाभ देने के साथ ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। अन्य कर्मचारियों के वेतन को लेकर जल्द आदेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed