{"_id":"5785bc704f1c1b1b0813eb92","slug":"recovery-of-insurmountable-allowance-from-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगम की सेवा में दुर्गम भत्ता लेने वालों से रिकवरी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगम की सेवा में दुर्गम भत्ता लेने वालों से रिकवरी के निर्देश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवस्था समाप्त होने के बावजूद अटैच डॉक्टरों को शासन ने एकतरफा रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा सुगम में सेवा के दौरान दुर्गम भत्ते लेने वाले डॉक्टरों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी डॉक्टरों से दुर्गम भत्ता समेत पहाड़ की सेवा के दौरान मिलने वाले सभी भत्तों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड मंत्रिमंडल के अटैचमेंट समाप्त करने के निर्णय के बावजूद महानिदेशालय समेत तमाम कार्यालयों और अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टर अटैच हैं। अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से उठाया। वहीं देहरादून में नौकरी के बावजूद पहाड़ की सेवा के दौरान मिलने वाला दुर्गम भत्ता लेने का खुलासा भी अमर उजाला ने किया।
विज्ञापन
इन दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को शासन ने कार्रवाई के आदेश दिए। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने बताया कि सभी अटैच डॉक्टरों को एकतरफा रिलीव करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन चिकित्सकों को इस माह का वेतन तभी मिलेगा, जब वह मूल तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देंगे।
विज्ञापन
वहीं सुगम में सेवा के दौरान दुर्गम भत्ता ले रहे चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल जांच करेंगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि महानिदेशक से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है।
दोषी पाए जाने वाले सभी चिकित्सकों से इसकी पूरी रिकवरी की जाएगी। दूसरी ओर महानिदेशालय ने अन्य स्थानों पर अटैच अपने कर्मियों को वापस लौटने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशालय के कुछ चिकित्सक दून अस्पताल और चिकित्सा शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे हैं। वहीं करीब एक दर्जन कर्मचारी विधानसभा और सचिवालय में चाकरी कर रहे हैं।