फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reconstruction in kedarnath temple is very slow.

केदारनाथ में हौले-हौले हो रहा सुधार कार्य

Wed, 19 Aug 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 19 Aug 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
reconstruction in kedarnath temple is very slow.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग देहरादून सर्किल केदारनाथ मंदिर में चल रहे सुधार और मरम्मत कार्य को इस सीजन में पूरा करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


हालांकि अब तक मंदिर के पूर्वी गेट पर आपदा में छिटके पत्थरों के स्थान पर 40 नए पत्थरों को लगाने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। आपदा के बाद से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम चार बार केदारनाथ पहुंचकर वहां दो से तीन माह रह चुकी है।
विज्ञापन


25 से 35 सदस्यीय दल हर बार पहुंच रहा है। बावजूद इसके अब तक पश्चिमी गेट के टूटे दरवाजे के स्थान पर नया दरवाजा लगाने के सिवाय अन्य काम पूरे नहीं हो पाए हैं। मंदिर के पूर्वी गेट के पिलर पर 40 नए पत्थरों को लगाने में सबसे अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी गेट के निकट सीढ़ियों के निर्माण पर भी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। जबकि केदारनाथ मंदिर के चारों तरफ सुरक्षा दीवार का निर्माण सहित परिसर के फर्श का सुधार जैसे बड़े काम होने शेष हैं। मंदिर के अंदर और बाहर की तरफ दीवारों की केमिकल से सफाई सहित सभा मंडप और गर्भ गृह में बिजली फिटिंग और एकजॉस फैन भी लगने हैं।


जिस गति से एएसआई केदारनाथ धाम में मरम्मत व सुधार कार्य कर रही है, उससे काम पूरा होने में वर्षों लग जाएंगे। यात्रा अब लगभग ढाई माह की रह गई है। ऐसे में इस सीजन में भी कार्यों का पूरा होना संभव नहीं है। प्रदेश सरकार और बीकेटीसी अध्यक्ष को भी इस संबंध में मैंने अवगत करा दिया है।
- शैलारानी रावत, विधायक केदारनाथ विधानसभा

हमारे काम का कोई पैमाना नहीं होता है। केदारनाथ में पूर्वी गेट के पिलर पर तराशे गए 40 नए पत्थरों को लगाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। पश्चिमी गेट के समीप सीढ़ियां बन रही है। सुरक्षा दीवार, फ्लोरिंग सहित कुछ अन्य काम भी होने हैं।
- डॉ. वीके स्वर्णकार पुरातत्वविद, एएसआई देहरादून सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed