फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recommendation of CBI investigation in Rajesh Suri murder case

राजेश सूरी हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति

Wed, 11 Dec 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of CBI investigation in Rajesh Suri murder case
देहरादून। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सूरी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने को नए सिरे से संस्तुति की गई है। राजेश की बहन रीता सूरी ने आरटीआई के तहत मिली जानकारी के आधार पर यह दावा किया है। उनका कहना है कि शासन से गृह विभाग को संस्तुति भेजी जा चुकी है। हालांकि शासन ने पहले भी गृह विभाग को संस्तुति की थी, लेकिन उस समय सीबीआई ने विवेचना को नहीं लिया था।
विज्ञापन

बता दें, अधिवक्ता राजेश सूरी की नवंबर 2014 में संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। बाद में विसरा जांच में जहर आने के बाद राजेश की बहन रीता सूरी ने हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पहले विवेचना निचले स्तर पर हुई। 2016 में विवेचना तत्कालीन एसपी सिटी अजय सिंह को सुपुर्द की गई थी। एसपी ने जांच के बाद मुकदमे में एफआर लगा दी। कोर्ट ने आपत्ति जताते हुए पुन: विवेचना के आदेश दिए थे। फिलहाल विवेचना एसपी श्वेता चौबे के पास है।
विज्ञापन

पीड़ित रीता सूरी पहले दिन से ही पुलिस विवेचना पर सवाल उठाती रही हैं। रीता सूरी ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सूचना के अधिकार के तहत जानकारी उपलब्ध कराई गई है कि राजेश सूरी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की गई है। इस बारे में गढ़वाल रेंज के आईजी अजय रौतेला का कहना है कि सीबीआई जांच की संस्तुति काफी पहले जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed