फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rebel MLA and amit shah sensational poster in dehradun.

उत्तराखंड में पोस्टर बम, दून में लगे बागियों के 'बकरी पोस्टर' 

Sun, 17 Apr 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Apr 2016 03:23 AM IST
सार

  • - पोस्टर पर लिखा है कि ‘बीजेपी को जरूरत है तीन बिकाऊ विधायकों की’
  • - बागियों के चेहरे वाली बकरियों को घास की जगह नोट खाते है दिखाया
  • - सूचना मिलते ही पुलिस जगह-जगह पोस्टर उखाड़ती आई नजर
  • - शाम को महानगर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

विज्ञापन
rebel MLA and amit shah sensational poster in dehradun.
शहर में पोस्टर लगते ही सियासत में तूफान आ गया। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

शक्तिमान प्रकरण के बाद से मचे सियासी घमासान में शनिवार को ‘बकरी पोस्टर’ बम गिरा है। शहर की मुख्य सड़कों के किनारे दीवारों पर चस्पा पोस्टर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथ में नौ बकरियों की डोर है जिन्हें घास की जगह नोट खिलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन बकरियों के सिर की जगह नौ बागी पूर्व विधायकों के चेहरे चस्पा हैं। पोस्टर पर लिखा है कि ‘बीजेपी को जरूरत है तीन बिकाऊ विधायकों की’। भाजपा अमित शाह पर सीधे हमले से तिलमिला गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के जवान दिनभर पोस्टर उखाड़ते नजर आए जबकि शाम होते-होते भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताकर पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। विवाद का कारण बने पोस्टर से कोई नाता होने से कांग्रेस ने साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग के बाद अब पोस्टर वार से आया नया मोड़

rebel MLA and amit shah sensational poster in dehradun.
बकरी पोस्टर से भाजपा में उबाल है। - फोटो : AmarUjala

विधानसभा सदन में एक-दूसरे के गिरेबान पकड़ मर्यादाओं को तार-तार करने के बाद पहले स्टिंग का दंश और अब पोस्टर वॉर ने चल रही सरकार बनाने की जंग को नया मोड़ दिया है। 14 अप्रैल को पुलिस के घोड़े शक्तिमान को घायल करने के बाद कांग्रेस और भाजपा की जुबानी जंग 18 मार्च को बागी और विधायकों के बीच हाथापाई तक आ पहुंची।

इसके बाद शहर में बागियों और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया लेकिन मामला भ्रष्टाचार के आरोपों तक सीमित था। 26 मार्च को पूर्व सीएम हरीश रावत के सरकार बचाने को लेकर स्टिंग से भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हार्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते रहे।

आरोपों का यह सिलसिला शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और बागियों को दर्शाते पोस्टर के बाद और गरमा गया है। बागी और भाजपा इसे कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं। 

कांग्रेस का इनकार
शहर में किसी तरह के पोस्टर के चिपकाए जाने की मुझे जानकारी नहीं है। 
-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

कांग्रेस का किसी तरह के पोस्टर से कोई नाता नहीं है। भाजपा बेवजह कांग्रेस को इस विवाद में घसीटने की कोशिश कर रही है। सच यह है कि भाजपा अब कांग्रेस के बागी नौ विधायकों से पल्ला झाड़ने की कोशिश में है। इसलिए इस तरह के विवाद खड़े किए जा रहे हैं।
-किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने पोस्टर लगाने को कहा कांग्रेस की कुंठा

rebel MLA and amit shah sensational poster in dehradun.
शनिवार शाम को भाजपा नेताओं ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। - फोटो : AmarUjala

यह घिनौनी मानसिकता का प्रतीक है। किसने किसको बकरी बनाया यह सब जानते हैं। पुलिस और प्रशासन को देखना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं किसके इशारे पर हो रही हैं। 
-हरक सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री

शहर के कई स्थानों पर आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा किए गए हैं जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को निशाना बनाया गया है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की आपत्तिजनक पोस्टर छपवाकर राजधानी और अन्य जगहों पर लगाने से प्रतीत होता है कि कांग्रेसियों की मानसिकता किस स्तर तक गिर गई है। यह कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। 
-अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस में नैतिक बल नहीं बचा है। पदयात्राएं असफल साबित हो गई हैं जिसके चलते कांग्रेसियों में बौखलाहट की स्थिति है। कुंठाग्रस्त कांग्रेसी अब ऐसी हरकतों पर उतर आए हैं। ऐसी हरकतों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कानूनी पहलू पर विचार किया जा रहा है। 
-मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed