फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reason behind dehradun smog

उत्तराखंड में पराली नहीं इस वजह से छाई है धुंध, अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए

Sat, 16 Nov 2019 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Nov 2019 04:00 AM IST
सार

  • मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा में नमी बढ़ने और उसकी दिशा बदलने पर बनती है ऐसी स्थिति
  • रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद, मौसम केंद्र के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में रहेगी धूप 

विज्ञापन
reason behind dehradun smog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pti

विस्तार

राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में छाई धुंध का कारण पंजाब, हरियाणा में जल रही पराली का धुआं नहीं बल्कि मौसम में आया बदलाव है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा की स्थिति में बदलाव के चलते अक्सर ऐसे हालात बनते हैं। उनके अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम साफ होने और धूप निकले की उम्मीद है। 

विज्ञापन


राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह से धुंध छाई हुई है। शुक्रवार को भी पूरे दिन धुंध छाई रही, जिसके कारण धूप नहीं निकली। माना जा रहा था कि पंजाब-हरियाणा और उससे लगे इलाकों में पराली जलाई जा रही है, जिसके धुएं के चलते यह धुंध छाई है। हालांकि मौसम विभाग ने इस आशंका को गलत बताया है।

विज्ञापन

ये है देहरादून में धुंध की वजह

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार यह मौसम में आए बदलावों के बाद की स्वाभाविक स्थिति है, जिसमें अक्सर धुंध की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि हवा में नमी का स्तर बढ़ने और दिशा में बदलाव होने पर धुंध बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि पराली पिछले काफी समय से जलाई जा रही है। साथ ही प्रदूषण के सभी कारक भी पहले से ऐसे ही सक्रिय हैं। ऐसे में उनको कारण नहीं माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज भी मौसम की यही स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

नॉर्थ वेस्ट विंड से धुंध छंट जाएगी

बताया कि रविवार को नॉर्थ वेस्ट विंड मजबूत होगी, जिससे धुंध छंट जाएगी। हालांकि इसके बाद 21 और 22 नवंबर को एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा, जिससे इन दो दिनों में भी धुंध छाई रह सकती है।  

नॉर्थ वेस्ट विंड के कमजोर होने और हवा में नमी बढ़ने से धुंध की स्थिति पैदा हुई है। रविवार से मौसम साफ हो जाएगा और ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली रहेगी। पराली का धुआं एक बहुत छोटा कारण हो सकता है, लेकिन इसे धुंध की असली वजह नहीं माना जा सकता है।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed