फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reallity of uttarakhand cm harish rawat PS sting.

उत्तराखंडः यह है भाजपा के स्टिंग के पीछे छिपा सच

Thu, 23 Jul 2015 05:40 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
reallity of uttarakhand cm harish rawat PS sting.

मुख्यमंत्री के सचिव मोहम्मद शाहिद के कथित स्टिंग ऑपरेशन से पूरे उत्तराखंड में हलचल है, लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और है।

विज्ञापन


सियासी उलझन बने शराब के कारोबार के इस घटनाक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत अकेले पड़ गए। सीएम को जहां दिन भर कांग्रेस का अप्रत्यक्ष असहयोगात्मक रवैये से मुखातिब होना पड़ा, वहीं दिल्ली से दून तक भाजपा की आक्रामकता को भी झेलना पड़ा।

सीएम को स्टिंग से कम, भाजपा से गर्म रुख से ज्यादा खतरा नजर आ रहा था। कांग्रेस प्रवक्ता ने दिल्ली में ही मोहम्मद शाहिद को सस्पेंड करने की बात कहकर हरीश रावत को और असहज कर दिया। यह बात कम ही लोग जानते है कि मुख्यमंत्री व उनके नजदीकी और टॉप ब्यूरोक्रेसी को भी इस स्टिंग की खबर थी।
विज्ञापन


आईएएस मोहम्मद शाहिद का यह स्टिंग विगत फरवरी माह में हुआ बताया जा रहा है। इतनी उलझन सरकार और कांग्रेस में रही कि इस बात पर किसी ने सवाल नहीं किया कि स्टिंग को छह महीने के बाद सामने क्यों लाया गया। हर बात पर बयानबाजी करने वाले कांग्रेस के बयानवीर चुप्पी साध गए और सरकार अकेली पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद को सस्पेंशन से बढ़ेंगी CM रावत की परेशानी

reallity of uttarakhand cm harish rawat PS sting.

दिल्ली में शाहिद को सस्पेंड करने का बयान देकर कांग्रेस ने हरीश की समस्या बढ़ाने का ही काम किया। उधर, भाजपा ने दिल्ली से देहरादून तक हरीश सरकार व कांग्रेस पर रणनीतिक तरीके से हमला बोला। हरीश रावत को भी स्टिंग की कम और भाजपा के आक्रामक होने की चिंता ज्यादा थी।

पूरी प्रेसवार्ता में सीएम का फोकस भाजपा नेत्री व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के बयानों पर ही रहा। दरअसल, इस मुद्दे पर कांग्रेस इसलिए भी भयभीत रही कि यदि यह बात साबित हुई तो उधर, व्यापम जैसे बड़े घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा को बड़ा हथियार मिल जाएगा।

कांग्रेस का ही एक खेमा शाहिद को सस्पेंड कराने के मूड में था, इसका मानना था कि गुरुवार को संसद में हंगामा हो इससे पहले शाहिद को सस्पेंड कर दिया जाए। लेकिन हरीश रावत तैयार नहीं हुए और उन्होंने दस जनपथ के प्रतिनिधियों को यही तर्क दिया कि यदि शाहिद को सस्पेंड कर दिया गया तो आरोप स्वत: ही साबित हो जाएंगे। इसलिए देर शाम तक इलेक्ट्रानिक मीडिया में यही खबरें प्रसारित होती रही कि शाहिद को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed