फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Re-vaccination allowed to 11 private hospitals

11 निजी अस्पतालों को दोबारा दी गई वैक्सीनेशन की अनुमति

Sat, 15 Jan 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Re-vaccination allowed to 11 private hospitals
राजधानी के 11 बड़े निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया कराई गई मुफ्त वैक्सीन के एवज में वैक्सीनेशन करने के बाद लाभार्थियों से पैसे वसूले जाने की शिकायत के बाद सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम में न सिर्फ जांच पूरी कर ली। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती के आदेश पर इन अस्पतालों में कोरोना वैक्सीनेशन किए जाने को लेकर स्लॉट भी खोल दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों के साथ राजधानी के तमाम निजी अस्पतालों को भी कोरोना वैक्सीन की मुफ्त डोज मुहैया कराई गई है। निजी अस्पतालों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाना है। लेकिन इस बीच सीएमओ को शिकायत दर्ज कराई गई कि कई ऐसे अस्पताल हैं टीकाकरण का पैसा वसूल रहे हैं। आखिरकार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने अस्पतालों को नोटिस जारी करने के साथ ही प्रकरण की जांच कराई तो आरोप सही नहीं पाए गए। अस्पतालों के संचालकों ने सीएमओ को बताया कि शिकायतें पूरी तरह निराधार हैं और वे किसी भी तरह की वसूली नहीं कर रहे हैं। आखिरकार अस्पताल संचालकों की ओर से सफाई देने के बाद उन्होंने अस्पताल संचालकों को दोबारा कोरोना वैक्सीनेशन करने की इजाजत दे दी। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने अस्पताल संचालकों को हिदायत दी कि वे अपने अस्पतालों में बैनर लगाएं। जिसमें इस बात का उल्लेख करें कि यहां मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि विभागीय टीम का गठन किया गया है जो निजी अस्पतालों में औचक निरीक्षण की जानकारियां जुटाएगी कि आखिरकार अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed