{"_id":"579285724f1c1bc148c4c34f","slug":"rawat-and-kunjwal-murdered-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत और कुंजवाल ने की लोकतंत्र की हत्या: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत और कुंजवाल ने की लोकतंत्र की हत्या: भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने दो दिन तक चले विधानसभा सत्र को कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा जनता की अदालत में कांग्रेस से राज्य के विनाश का हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को देहरादून से रानीखेत जाते समय कुछ देर के लिए डामकोठी में रुके अजय भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विगत 18 मार्च को भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अभी तक यह प्रस्ताव लंबित था।
विज्ञापन
बताया लोकतंत्र का काला इतिहास
बृहस्पतिवार को जिस तरह से सदन में इस प्रस्ताव को निस्तारित कराया गया वह लोकतंत्र का काला इतिहास है। जब पूरा विपक्ष सदन में था ही नहीं तब विधायक नवप्रभात को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव का निस्तारण कराया गया कि जो लोग सदन में मौजूद ही नहीं हैं वे भी हाथ खड़े करें।
विज्ञापन
जब प्रस्ताव लाने वाले सदन में थे ही नहीं तो हाथ कैसे खड़े करते। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र समाप्त होने के समय राष्ट्रगान नहीं गाया गया। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की राज्य के हित और लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं है। राज्यभर में आई आपदा से निपटने में भी सरकार को विफल बताया।
मीडिया पर बरसे
पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मीडिया पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि इस समय कई मीडिया हाउस राज्य सरकार ने मैनेज किए हुए हैं। जो केवल वहीं प्रकाशित करते हैं जो सरकार चाहती है। हर बार दिखाया जाता है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को शिकस्त दी। जबकि हकीकत यह है कि हर बार भाजपा सरकार को शिकस्त दे रही है। विधानसभा सत्र के दौरान भी ऐसा ही किया गया।