फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raw wine furnaces broken, 500 liters smashed

कच्ची शराब बनाने की भट्टियां तोड़ीं, 500 लीटर लहन कराया नष्ट

Sat, 23 Nov 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Raw wine furnaces broken, 500 liters smashed
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने करबारी ग्रांट के जंगल में कच्ची शराब बनाने के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ने के साथ पुलिस ने 500 लीटर लहन नष्ट कराया है। एक तस्कर को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने आरोपियाें के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सख्ती के बावजूद कच्ची शराब बनाने का काम थम नहीं पा रहा है। पुलिस की सक्रियता के चलते ताजा मामला पटेलनगर के करबारी ग्रांट में उजागर हुआ है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि कच्ची शराब बनने की शिकायत के बाद सीओ अनुज कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सूर्यभूषण की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। मुखबिरी की सूचना पर शुक्रवार शाम करबारी के जंगल में दबिश दी गई। यहां पर चार लोग भट्टियाें पर कच्ची शराब निकालने का काम कर रहे थे। पुलिस को देखकर शराब बनाने वालों में अफरातफरी मच गई। कपिल गुरुंग निवासी गोरखा करबारी को मौके पर दबोच लिया गया। इसकी निशानदेही पर करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी चौबे ने बताया कि शराब बनाने के अड्डे पर प्लास्टिक के पांच बड़े ड्रमों में भरा करीब 500 लीटर लहन नष्ट कराया गया। फरार दीपक थापा, प्रदीप और सचिन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने सीओ अनुज कुमार, इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी, एसएसआई भुवन पुजारी, नया गांव चौकी प्रभारी जगत सिंह, आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी, उप निरीक्षक सुरेश सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार और प्रमोद कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed