फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raw liquor caught from former Bajrang Dal leader house in nainital 

बजरंग दल के पूर्व नेता के घर से पकड़ी कच्ची शराब की बड़ी खेप, दो लोग गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Raw liquor caught from former Bajrang Dal leader house in nainital 

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर बजरंग दल के पूर्व नेता राजीव शर्मा के घर से 901 पाउच कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने राजीव शर्मा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दारू के पाउच चार बोरों और वाशिंग मशीन में छिपाए गए थे।

विज्ञापन


 आबकारी निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी और पुलिस टीम ने रविवार सुबह मोहल्ला नई बस्ती गूलरघट्टी निवासी राजीव शर्मा के मकान पर छापा मारा। टीम को देखते ही राजीव भाग गया। टीम ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर  पूछताछ की। इसके बाद टीम ने मोहल्ला भवानीगंज स्थित श्रीराम गारमेंट्स नाम की उसकी दुकान पर भी छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने घर से 5900 रुपये और दुकान से 570 रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने उसकी दुकान पर काम करने वाले मोहल्ला भवानीगंज चंद्रपाल को भी गिरफ्तार किया। कुछ देर बाद आरोपी राजीव ने कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया इसलिए पुलिस ने उसकी पत्नी को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
बजरंग दल के पूर्व नेता राजीव शर्मा पर पहले भी शराब तस्करी के आरोप लगते रहे हैं। उसे आबकारी विभाग की टीम भी एक बार पकड़ चुकी है। उसके खिलाफ कोतवाली में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इनमें घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने, बलवा, एससी/एसटी एक्ट, धारा 153ए/295ए, 66 ए आईटी एक्ट के आरोप शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed