फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ravindra Rautela of Uttarakhand Police wins gold in World Police Games 2019

विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के रविन्द्र रौतेला ने दिलाया मान, जीता सोना

Mon, 19 Aug 2019 06:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 19 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Rautela of Uttarakhand Police wins gold in World Police Games 2019
वर्ल्ड पुलिस गेम्स - फोटो : अमर उजाला

चीन के चैगडू शहर में चल रही विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविन्द्र रौतेला ने दो पदक जीते हैं। रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 5 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड के मुकेश पाल ने भी वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


खटीमा निवासी रविंद्र उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। रविंद्र रौतेला ने 2005 में पुलिस विभाग ज्वाइन किया था। 2006 से वह एथलेटिक्स में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद से रविंद्र लगातार उत्तराखंड पुलिस को पदक दिला रहे हैं। उन्होंने 2019 ऑल इंडिया पुलिस मीट में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 2015 नेशनल गेम्स में भी पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 

विज्ञापन

मुकेश पाल ने जीता कांस्य पदक

वर्ल्ड पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के जवानों का जलवा लगातार बरकरार है। रविंद्र रौतेला के बाद अब सब-इंस्पेक्टर मुकेश पाल ने पावर लिफ्टिंग में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। मुकेश पावर लिफ्टिंग में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र पावर लिफ्टर भी थे। 

चीन के चैंगडू शहर में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मुकेश पाल ने 90 प्लस किग्रा. भार वर्ग पावर लिफ्टिंग में प्रतिभाग किया। निर्णायक मुकाबले में मुकेश ने अन्य देशों के प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी। अंत में मामूली अंकों के अंतर से मुकेश तीसरे स्थान पर रह गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एवं डीजी अशोक कुमार ने मुकेश पाल व रविंद्र रौतेला की जीत पर खुशी व्यक्त की है। डीजी कुमार ने कहा कि पुलिस के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस व देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि एक दिन पूर्व रविंद्र रौतेला ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। रविंद्र उत्तराखंड 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed