फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ravindra Ramola has been elected as the district president of Seva Bharati.

Dehradun News: रविंद्र रमोला चुने गए सेवा भारती के जिला अध्यक्ष

Thu, 25 Dec 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Ramola has been elected as the district president of Seva Bharati.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। सेलाकुई बंजारा गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा भारती की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विमल कांत ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए जिम्मेदारियां सौंपीं।
इस अवसर पर दूसरी बार रविंद्र रमोला को सेवा भारती का जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि सरिता भंडारी को खंड अध्यक्ष और हर्षवर्धन को सेलाकुई नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही उपाध्यक्ष पवनेश सैनी, आयुष ठाकुर रजत अग्रवाल संगीता शर्मा, सहसपुर खंड में अध्यक्ष सरिता भंडारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सुंदरियाल, मंत्री पुनीत चौहान, वीरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सुंदरियाल को चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, सेवा भारती की बैठक में संगठन के माध्यम से संचालित की जा रही सामाजिक व शैक्षिक सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नौनिहालों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सेवा भारती केंद्रों में शिक्षा प्रदान कर रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दो सिलाई मशीन व प्रत्येक केंद्र के लिए बैठने हेतु दरी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर दीपा बछेती, शायरी गैरोला, संगीता शर्मा, हर्षदीप गुप्ता, अशोक महावार, सुनील, केशपाल, सुभाष चौहान, मानेंद्र रावत, डॉ प्रणव शर्मा, आशुतोष चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed