{"_id":"0685114c9e30e6b52761ae121ef408a0","slug":"ration-shortage-in-stores-dealer-in-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में राशन आ रहा कम, डीलरों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में राशन आ रहा कम, डीलरों में गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम से कम राशन आवंटित होने से डीलर गुस्से में हैं। डीलरों का कहना है कि पिछले तीन माह से उन्हें कम राशन आवंटित किया जा रहा है। जबकि विभाग का सख्त आदेश है कि उपभोक्ताओं को कार्ड के हिसाब से निर्धारित राशन दिया जाये। ऐसे में डीलर दुविधा में हैं कि वह कार्ड धारकों को किस प्रकार से राशन वितरित करें।
विज्ञापन
डीलरों का कहना है कि वह विभाग के आदेश का पालन करते हुए लाभार्थियों को निर्धारित राशन आवंटन करते हैं तो कई कार्ड धारक राशन से वंचित रह जाते हैं। यही उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों एवं मीडिया में शिकायत करते हैं कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
राशन पूरा आवंटित कराए विभाग
उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि विभाग डीलरों को लिस्ट के हिसाब से राशन का पूरा आवंटन कराए। उसके बाद अगर कोई कार्ड धारक शिकायत करता है कि उसे राशन नहीं मिल रहा है तो विभाग कार्रवाई करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीलर अपने स्तर पर प्रयास करते हैं कि कोई उपभोक्ता राशन लेने से वंचित ना रहे। गुप्ता ने कहा कि जिला आपूर्ति विभाग के आदेशानुसार जिनकी आय प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये से अधिक है उन्हें राशन का आवंटन नहीं किया जा रहा है।