फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration distribution from Helicopter in dharchula after High court order

उच्च हिमालयी गांवों में फंसे लोगों को मिली राहत, राशन पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भेजा हेलीकॉप्टर

Sun, 14 Oct 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन Updated Sun, 14 Oct 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution from Helicopter in dharchula after High court order
हेलीकॉप्टर से राशन लेकर आई प्रशासन की टीम

बृहस्पतिवार को जारी हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार को सीमांत क्षेत्र के व्यास घाटी में राशन पहुंचाने और वहां फंसे लोगों को लाने का काम शुरू किया जा सका। हेलीकाप्टर के जरिए सात फेरे लगाकर 36 लोगों को धारचूला लाया गया और जरूरी राशन उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों तक पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग देहरादून की ओर से भेजा गया हेलीकॉप्टर रविवार सुबह नौ बजे यहां पहुंचा। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने रविवार को व्यास घाटी के सीमांत गांव में कुल सात उड़ानें भरीं। गुंजी से 31 और बूंदी गांव से पांच लोगों को धारचूला लाया गया। इस तरह कुल 36 लोगों को धारचूला लाया गया। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से गुंजी को सात क्विंटल गेहूं, 72 लीटर रिफाइंड तेल, एक क्विंटल नमक, 1.20 क्विंटल दाल, छह किलो मसाले, छह किलो दूध पाउडर, एक क्विंटल चीनी, पांच किलो चायपत्ती और 20 किलो प्याज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गर्ब्यांग के लिए पांच क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चीनी, 50 किलो नमक, 60 किलो दाल, 40 लीटर रिफाइंड तेल, 20 किलो प्याज, दो किलो मसाले, 3.5 किलो चायपत्ती और 3.5 किलो दूध पहुंचाया। बूंदी गांव के लिए 1.5 क्विंटल गेहूं, 50 किलो नमक, दो किलो मसाले, चार किलो दूध, एक क्विंटल चीनी, चार किलो चायपत्ती, 36 लीटर रिफाइंड तेल, 20 किलो प्याज, 60 किलो दाल और सौ डिबिया माचिस की पहुंचाई गई। हेलीकॉप्टर ने गुंजी को चार, गर्ब्यांग को दो और बूंदी के लिए एक उड़ान भरी।

याचिकाकर्ता की देखरेख में भेजी गई रसद

याची महेंद्र बुदियाल की याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट ने 24 घंटे के अंदर सीमांत क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में राशन पहुंचाने का आदेश दिया था। शुक्रवार और शनिवार का पूरा दिन प्रशासन निर्देशों का इंतजार ही करता रह गया था। संपर्क मार्ग ध्वस्त होने के कारण कई गांव संपर्क विहीन हैं।

एसडीएम पांडेय और याचिकाकर्ता महेंद्र सिंह बुदियाल की देखरेख में व्यास घाटी के गांवों में रसद सामग्री भेजी जा रही है। हैलीपेड में पुष्कर बोनाल, कृष्ण सिंह कुंवर, पटवारी हुकुम सिंह धामी, पटवारी गुंजी दिनेश जोशी भी रसद सामग्री भेजने में सहयोग कर रहे हैं। व्यास के सहायक पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल ने बताया कि गेहूं, चीनी गांव के लोगों को सरकारी मूल्य में उपलब्ध कराई जाएगी। शेष सामग्री बाजार मूल्य में दी जाएगी। 

 जब तक व्यास घाटी से सभी लोग धारचूला नहीं आ जाते हैं और प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों के लिए पर्याप्त राशन की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक हेलीकॉप्टर सेवा बरकरार रहनी चाहिए।
याची महेंद्र सिंह बुदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed