राशनकार्ड धरकों के लिए जरूरी खबर, आपके कार्ड में जल्द होने वाला है एक बड़ा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी राशनकार्ड उपभोक्ता हैं तो आपके यह खबर आपके लिए है। उत्तराखंड में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने तैयारी कर ली है। अगस्त माह से राशन कार्डों का शुद्धिकरण अभियान चलाया जाएगा। क्यूआर कोड से सस्ता राशन वितरण में फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा। इससे यह पता लग सकेगा कि पात्र कार्ड धारक ने सस्ता राशन लिया है या नहीं।
प्रदेश में अंतह राज्यीय पोर्टेबिलिटी राशन कार्ड योजना लागू करने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के क्यूआर कोड वाले नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
इस योजना को दो चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में विभाग राशन कार्ड डाटा का शुद्धिकरण अभियान चलाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं से नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे। बल्कि विभाग राशन कार्ड का प्रिंट निकालकर उपभोक्ता को देगा और कार्ड धारक उसे सत्यापित कर वापस विभाग के पास जमा करेगा।
इसके बाद ही क्यूआर कोड राशन कार्ड बनाया जाएगा। क्यूआर कार्ड से उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी सरकारी गल्ले की दुकान से राशन ले सकता है। साथ ही विभाग को यह पता चल सकेगा कि प्रति माह कितने पात्र उपभोक्ताओं को राशन लिया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश में पहली बार क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड बनाए जाएंगे। आईडी कार्ड की तरह नए राशन कार्ड बनेंगे। जिसमें क्यूआर कोड लगा होगा।
-सुशील कुमार, सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग