{"_id":"6b2d82813eb4667163c822dc1d49b382","slug":"ration-card-will-use-as-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभाग में पहचान दिलाएगा राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभाग में पहचान दिलाएगा राशन कार्ड
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
यदि आपकी सालाना आय पांच लाख रुपये से ज्यादा है तो आप राज्य खाद्य योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं, लेकिन आपके पास जो राशन कार्ड है वह रद्दी नहीं होगा।
विज्ञापन
आप उसे संभालकर रखें। भले ही आधार कार्ड मुख्य पहचान पत्र है, लेकिन अब भी राशन कार्ड को पहचान के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकारी विभाग राशन कार्ड को रिजेक्ट नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य खाद्य योजना में उन्हीं लोगों को शामिल किया जा रहा है जिनके परिवार की सालना आय पांच लाख रुपये से कम है। राशन कार्डों का नवीनीकरण भी इन्हीं उपभोक्ताओं का किया जा रहा है। लेकिन, जो उपभोक्ता इस योजना से वंचित रह जाएंगे वह यह ना समझें कि उनका राशन कार्ड बेकार हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना कई ऐसे लोग आ रहे हैं, जिन्हें इस योजना के लाभ नहीं लेना लेकिन, उन्हें डर है कि उनका राशन कार्ड रद्दी हो जाएगा। जबकि ऐसा नहीं है। सरकारी या निजी कार्य में जहां पर भी राशन कार्ड की प्रतिलिपि मांगी जाए आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आईडी के तौर पर इस्तेमाल होता है राशन कार्ड
भले ही आधार कार्ड को पहचान के लिए मांगा जा रहा है, लेकिन राशन कार्ड कई विभागों में वैकल्पिक पहचान पत्र का कार्य करता है। प्रमाण पत्र बनाने, बैंक में खाता खुलवाने, गैस, पानी बिजली का कनेक्शन लेना हो या मतदाता पहचान पत्र बनवाना हो, राशन कार्ड आईडी के तौर पर मान्य है।
जिसका राशन कार्ड एक बार बन गया उसका कार्ड पांच साल तक रद्दी नहीं होता। राशन कार्ड की वैधता खत्म होने के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई विभाग राशन कार्ड की प्रतिलिपि मांगता है तो आप इसका इस्तेमाल पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ के रूप में कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा है उसपर निर्भर करता है। साथ ही सक्षम अधिकारी को परिस्थितियों के बारे में समझने होंगे।
- पीएस पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून