फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration card Holders will get Masoor Dal on 50 Rupees per kg in uttarakhand

राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, यहां केवल 50 रुपये किलो मिलेगी मसूर की दाल

Mon, 09 Mar 2020 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Mar 2020 08:55 PM IST
सार

  • उत्तराखंड सरकार देगी दाल पर आठ रुपये सब्सिडी, केंद्र को भेजी डिमांड

विज्ञापन
Ration card Holders will get Masoor Dal on 50 Rupees per kg in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत उत्तराखंड के 23 लाख राशन कार्ड धारकों को इसी माह से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर सस्ती दरों पर मसूर दाल मिलेगी। सरकार ने मसूर दाल के रेट 50 रुपये प्रति किलो. तय किया है। इसमें सरकार आठ रुपये की सब्सिडी देगी। 

विज्ञापन


प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर दालें वितरित करने के लिए 12 सितंबर को मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना शुरू की गई थी। योजना में प्रत्येक राशन कार्ड पर प्रति माह दो प्रकार की दाल एक-एक किलो देने की व्यवस्था है, लेकिन अभी तक कार्ड धारकों को 41 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दो किलो चना दाल ही दी जा रही थी। 
विज्ञापन


योजना में अब सरकार ने मसूर दाल के रेट निर्धारित कर दिए हैं। सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को 50 रुपये प्रति किलो की दर से मसूर दाल उपलब्ध होगी। जबकि बाजार में इस दाल की कीमत 65 से 70 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ रुपये की सब्सिडी दी

दाल के रेट अधिक होने से सरकार ने भी अपने संसाधनों से मसूर दाल पर आठ रुपये की सब्सिडी दी है। सचिव खाद्य एवं आपूर्ति सुशील कुमार ने बताया कि मसूर दाल के रेट पर सरकार की अनुमति मिल गई है।

राशन कार्ड धारकों की संख्या के अनुसार 23 हजार क्विंटल मसूर दाल की डिमांड केंद्र सरकार को भेजी गई है। जल्द ही दाल की आपूर्ति होते ही उपभोक्ताओं को सस्ते गल्ले की दुकानों पर चना के साथ मसूर की दाल भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed