दिल्ली दंगे में मृत दिलबर के गांव आएंगे कपिल मिश्रा, देंगे तीन लाख की सहायता राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली दंगे में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक युवक की मौत पर वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर) से मृतक युवक के गांव रोखड़ा आने की बात कही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की। हालांकि गांव आने की तारीख अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह पुत्र गोपाल सिंह (19) को 24 फरवरी को दिल्ली दंगे के दौरान गोदाम में जिंदा जला दिया था। इसकी सूचना दिलबर सिंह के दोस्त ईड़ा गांव निवासी श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन से ग्रामीणों व परिजनों को दी थी। 27 फरवरी को दिलबर के चाचा और जीजा शव लेने दिल्ली गए थे। 28 फरवरी को निगम बोध घाट दिल्ली पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
राठ जन विकास समिति की ओर से 51 हजार रुपये
दिल्ली दंगों में मारे गए युवा दिलबर सिह नेगी के परिजनों को राठ जन विकास समिति की ओर से 51 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी जाएगी।
रविवार को समिति की बैठक यमुना कॉलोनी में हुई, जिसमें राठ क्षेत्र के रोखड़ ग्राम के युवा दिलबर सिंह की हत्या पर आक्रोश प्रकट किया गया। समिति के पदाधिकारी दिलबर के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए रोखड़ गांव जाएंगे।
इसके साथ ही राठ भवन के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया के लिए पदाधिकारी भी नामित किए गए हैं। बैठक में दयाल सिंह चौहान, कुलानंद घनशाला, मेहरबान सिंह गुसाईं, सुंदरलाल पोखरियाल, पुरुषोत्तम ममगईं, एमएन बनख्वाल, अशोक रावत, मातबर सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।