फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rasulpur and Vikasnagar won in Kho-kho

खो-खो में रसूलुपुर और विकासनगर जीते

Fri, 06 Dec 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rasulpur and Vikasnagar won in Kho-kho
चकराता में खेल महाकुंभ के समापन पर मेडलों और प्रमाण पत्रों के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : VIKAS NAGAR
युवा कल्याण विभाग, शिक्षा खेल तथा पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन अंडर-14 और 17 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में रसूलपुर, बालिका वर्ग में विकासनगर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग खो-खो में डाकपत्थर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में सैपियंस स्कूल हरबर्टपुर और अंबाड़ी की टीम ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। फुटबॉल में सैपियंस स्कूल जीवनगढ़ की टीम ने बाजी मारी। सैपियंस स्कूल हरबर्टपुर की टीम दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, वॉलीबाल में भोजावाला की टीम ने डाकपत्थर को हरा खिताब कब्जाया। अंडर-17 बालिका वर्ग की खोखो में विकासनगर ने बाजी मारी। ढालीपुर ने दूसरा और सैपियंस स्कूल हरबर्टपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में सैपिंयस स्कूल जीवनगढ़, कटापत्थर और सैपियंस स्कूल हरबर्टपुर की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में सैपियंस स्कूल जीवनगढ़ की टीम ने दिनकर विहार की टीम को हरा खिताब कब्जाया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में कैटरीना, साक्षी रावत ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर मनोज रतूड़ी, ए रहमान, अजय गिरी, सुरेश पंवार, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक आले, जेएस मटूड़ा, गोविंद चौहान, प्रवीन चौहान, अभिलेख, सेवानंद शर्मा, केशर राय, मोमिना, मंजू नेगी, जयचंद चौहान, विक्की, जतिन, मोहन लाल, खजान सिंह, अनिल चौधरी, रनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कबड्डी में क्वांसी की टीम ने मारी बाजी
चकराता। क्वांसी स्थित मिनी स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पवितार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान ने किया। अंडर-17 वर्ग की कबड्डी में क्वांसी की टीम ने बाजी मारी। जोगियो दूसरे और रंगेऊ तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में बृनाड बास्तिल की टीम ने पहला, राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी ने दूसरा और मेहरावना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में कांडोई बौंदूर ने हटाल को हरा पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अजीत तोमर, 3000 मीटर में गंभीर चौहान और 1500 मीटर में प्रवीन राणा प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुचिता, 800 मीटर में मनीषा प्रथम रहीं। महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद, अमित सिंह, रणवीर सिंह, चतर सिंह, बबलू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह, शूरवीर सिंह, मिला जोशी आदि मौजूद रहे।

डाकपत्थर में चल रहे खेलकुंभ में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी।

डाकपत्थर में चल रहे खेलकुंभ में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed