फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Unity Day 2020 News: rashtriya ekta diwas 2020 parade in dehradun| police line

National Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर परेड का आयोजन, मुख्यमंत्री ने कहा - माफिया तंत्र से लड़ने को एक होना होगा

Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
National Unity Day 2020 News: rashtriya ekta diwas 2020 parade in dehradun| police line
राष्ट्रीय एकता दिवस 2020: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली परेड की सलामी - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश से हर तरह के माफिया तंत्र को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को अखंड बनाने के लिए जैसे प्रयास किए थे वैसे ही हम प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने और माफिया तंत्र खत्म करेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की सलामी लेने के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया और इसके बाद सलामी ली। परेड की अगुवाई परेड कमांडर के रूप में एसपी रेलवे टीसी मंजूनाथ कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को पदक भी प्रदान किए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को तभी आत्मसात किया जा सकता जब हम एक रहें। बीते दिनों कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन में जनता ने जिस तरह एकता का उदाहरण दिया, उससे लगा कि हमारा देश किसी भी बड़ी चुनौती के लिए एकसाथ खड़ा है। इसके लिए उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। एकता शब्द की असली परिभाषा को सरदार पटेल ने आजादी के बाद गढ़ा था। देश में 500 से ज्यादा रियासतों को मिलाकर अखंड भारत की नींव के रूप में उन्होंने इस परिभाषा को कहा। सरदार पटेल के प्रयासों से ही आधुनिक भारत की पुलिस व्यवस्था इतनी सुदृढ़ हो सकी है।

इन्हें मिला पदक 

उत्कृष्ट विवेचना- साइबर थाना प्रभारी भारत सिंह (वर्ष 2017 में एक बड़े फ्रॉड में उनकी विवेचना के बाद एक नाइजीरियन नागरिक को पकड़ा गया था। उत्कृष्ट विवेचना के परिणाम से ही उस फ्रॉड को दो साल से अधिक की सजा हाल ही में न्यायालय ने सुनाई है।)

उत्कृष्ट अनावरण (घटना का खुलासा)- एसआई आशीष रावत, दिलबर सिंह नेगी, धर्मेंद्र रौतेला (पटेलनगर थाना क्षेत्र में हुई सराफ से लूट के आरोपियों को दिल्ली और बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। करीब 10 दिन घटना के खुलासे में लगे थे। )


सत्य और असत्य की लड़ाई है चलती रहेगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई सदियों से चली आ रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। इसमें जीत हमेशा से सत्य की होती है और आने वाले समय में भी सत्य ही जीतेगा। यह सब बातें उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कही। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सारी बातों को अप्रत्यक्ष रूप से बिना किसी का नाम और घटना का जिक्र करते हुए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed