फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rare Species Three killed Land Turtle found in nainital

'भगवान विष्णु का अवतार है ये कछुआ', जंगल में दिखा तो सब रह गए दंग 

Wed, 12 Jul 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Jul 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Rare Species Three killed Land Turtle found in nainital

भगवान व‌िष्णु का अवतार माने जाने वाला यह कछुआ जब जंगल में द‌िखा तो देखने वाले दंग रह गए। धीरे धीरे इसे देखने वालों का भी तांता लग गया। आप भी देख‌िए...

विज्ञापन


वन अधिकारियों के मुताबिक पौराणिक मान्यता के अनुसार थ्री कील्ड टर्टल भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। नेपाल में इस कछुए को शुभ माना जाता है और पूजा की जाती है।
विज्ञापन


नैनीताल से टनकपुर जिले तक फैली जैव विविधता से समृद्ध नंधौर घाटी में दुर्लभ किस्म के कछुए थ्री कील्ड लैंड टर्टल मिले हैं। यह पहली बार है जब कुमाऊं के जंगलों में इस तरह के कछुए मिले हैं। इसको लेकर वन महकमा उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ टनकपुर राजेश श्रीवास्तव सोमवार को शारदा नदी के किनारे साल के जंगल में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें कछुए दिखाई दिए। उन्होंने कछुओं को गौर से देखा तो वह दंग रह गए। ये कछुए थ्री कील्ड लैंड टर्टल हैं जो बेहद दुर्लभ प्रजाति के हैं। 

ऐसे म‌िला ये कछुआ

Rare Species Three killed Land Turtle found in nainital

ये सूची एक में आते हैं। इससे पूर्व इस तरह के कछुए देहरादून जिले में दून घाटी में देखे गए थे। वन अफसरों का मानना है कि ये कछुए घाटी की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाते हैं। फिलहाल वन महकमा इन कछुओं के संरक्षण पर जोर दे रहा है। 

जंगल में सर्वे कर ऐसे कछुओं की गणना की जा रही है। इधर, टनकपुर में ही बने एक्विटिक बॉयो डायवर्सिटी कंजर्वेशन सेंटर में ऐसे ही दुर्लभ किस्म के साथ स्थानीय कछुओं के संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है।


नंधौर वैली में दुर्लभ किस्म के कछुए मिले हैं, ये सूची एक में श्रेणीबद्ध हैं। इन कछुओं की देख रेख पर जोर दिया जा रहा है।
- डॉ. चंद्रशेखर सनवाल, प्रभागीय अधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed