फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raped while she was studying in 10th class, now beaten up when she refused to meet him

Dehradun: 10वीं में पढ़ते के दौरान किया दुष्कर्म, अब मिलने से मना करने पर मारपीट, वीडियो वायरल करने की धमकी

Sat, 05 Apr 2025 01:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी तब युवक उसे एक होटल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के आधार पर साहिल ब्लैकमेल करता आ रहा है।

विज्ञापन
Raped while she was studying in 10th class, now beaten up when she refused to meet him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने युवक पर उनकी बेटी से दुष्कर्म, मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया था जब वह 10वीं कक्षा में थी। उसके बाद से वह लगातार धमकाता आ रहा था।

विज्ञापन


अब उनकी बेटी ने मिलने से मना किया तो उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। पटेलनगर थाने में साहिल कुरैशी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि गत दो अप्रैल को वह अपने काम से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी बेटी रास्ते में मिली और उन्हें देखकर रोने लगी।
विज्ञापन


उनकी बेटी ने बताया कि उसके साथ नौवीं कक्षा तक साहिल कुरैशी नाम का युवक सहपाठी रहा है। जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी तब वह उसे सहस्रधारा रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के आधार पर साहिल ब्लैकमेल करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दे रहा है कि वह यह वीडियो वायरल कर देगा। महिला की बेटी कैफे में काम करती है। आरोप है कि साहिल उनकी बेटी के कैफे में पहुंच गया। वहां उसने गाली गलौज की और छेड़खानी करने लगा। उसने उनकी बेटी का हाथ पकड़कर बाहर खींचना चाहा।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा, परिवहन विभाग करेगा तैयार

जब वह बाहर नहीं आई तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपों के आधार पर साहिल कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed