{"_id":"64da91db10afdbb9490c2d75","slug":"raped-a-girl-by-changing-her-name-also-grabbed-five-lakh-rupees-dehradun-news-c-5-drn1037-223271-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: युवक ने नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, पांच लाख रुपये भी हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: युवक ने नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, पांच लाख रुपये भी हड़पे
Tue, 15 Aug 2023 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:29 PM IST
सार
करीब एक साल पहले युवती की मुलाकात एक युवक से मालसी डियर पार्क के पास हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और एक-दूसरे से मिलने लगे। युवक ने अपना नाम रोनित भाला बताया था।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एक युवक ने अपना नाम और पहचान छुपाकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही कई बार में युवती से पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया, करीब एक साल पहले युवती की मुलाकात एक युवक से मालसी डियर पार्क के पास हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और एक-दूसरे से मिलने लगे। युवक ने अपना नाम रोनित भाला बताया था। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई तरह की मजबूरी बताते हुए युवती से पांच लाख रुपये भी ले लिए। युवती का आरोप है कि उसने अपने परिवार से भी मिलवाया। सभी ने खुद को हिंदू बताया था।
विज्ञापन
Rishikesh: भूस्खलन से कैंप जमींदोज, हरियाणा से आए एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबे, एक का शव बरामद
विज्ञापन
एक दिन पता चला कि उसका असली नाम फैसल खान है। उसने अपने भाई सरफराज का नाम रोहित बताया था। बीते दिनों पता चला कि फैसल की शादी भी हो चुकी है। युवती का आरोप है कि आरोपी के भाई सरफराज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ ने बताया कि युवती के आरोपों के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।