{"_id":"efbb5fcc3a5c7caf012eaa233313e99a","slug":"rape-victim-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप में सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप में सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोप में दस साल की सजा काट रहे कैदी ने लुंगी के फंदे से फांसी लगाकर जेल की बैरक में खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र के गांव झबीरन का रहने वाला 41 वर्षीय तीर्थपाल पुत्र चमनलाल 29 अप्रैल 2010 से जेल में था। रेप के आरोप में उसे दस वर्ष की कैद हुई थी और पांच साल नौ माह की सजा भी पूरी कर ली थी। पेशे से नाई रहा तीर्थपाल जेल में भी नाई का ही कार्य करता था।
विज्ञापन
मंगलवार को जेल कैंपस में बनी नई बैरक सात ए और बी के खुले क्षेत्र में कैदियों के बाल काटे जा रहे थे। दोपहर को जब बैरक संख्या पांच-ए में कैदियों की गिनती शुरू हुई तब तीर्थपाल गायब मिला। तीर्थपाल की तलाश शुरू की गई तो बैरक सात बी में पंखे से झूलता मिला।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एसके सुखीजा, जेलर एमबी सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए। कैदी को उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, उसकी खुदकुशी की कोई वजह सामने नहीं आई है।