फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rape of minor and forced abortion, accused arrested

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराया, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rape of minor and forced abortion, accused arrested
एक युवक ने क्षेत्र की नाबालिग के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी को जब दर्द हुआ तो परिजनों को इसका पता चला। पीड़ित और आरोपी पक्ष अलग-अलग समुदाय से हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




मामला लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी बाहर गई थी। वह अपनी 17 साल की बेटी के साथ घर पर थे। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी को पेट में दर्द हो रहा था। उससे पूछा गया तो वह रोने लगी। उसने अपने पिता को बताया कि उवैश कुरैशी निवासी मुस्लिम बस्ती, गांधीग्राम, उसके साथ ट्यूशन पढ़ता था। वह आते-जाते उसे परेशान करता था। एक दिन वह उसे घर में अकेली पाकर अंदर आ गया। उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। किसी को यह बात बताने पर उसने किशोरी के भाई को जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

किशोरी जब गर्भवती हो गई तो उसने यह बात उवैश को बताई। इस पर आरोपी युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि उवैश के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed