फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rape done on the pretext of job, arrested

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rape done on the pretext of job, arrested
युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्यपाल ने बताया कि एक युवती ने विनय शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। उसने बताया था कि गत 13 जुलाई को विनय ने उसे नौकरी की बात करने के बहाने बिंदाल पुल पर बुलाया था। यहां से वह स्कूटर पर बैठाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया। आरोप है कि गेस्ट हाउस में उसने युवती से दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस ने विनय शर्मा को राजपुर रोड स्थित एक कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से बर्रा, कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां पर त्यागी रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। वह राजपुर रोड स्थित एक आर्किटेक्ट के दफ्तर में ड्राइवर है। उसने राजपुर रोड स्थित एक दफ्तर में युवती की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed