Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ransom demanded in name of Home Minister's son Not only Uttarakhand but Manipur MLAs were also

गृहमंत्री के बेटे के नाम पर मांगी रंगदारी: खुलासा...उत्तराखंड ही नहीं मणिपुर के विधायकों को भी किया था फाेन

Wed, 19 Feb 2025 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2025 07:54 PM IST
सार

14 फरवरी को रानीपुर विधायक आदेश चौहान को कॉल कर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताया था और धमकी देते हुए पांच लाख मांगे थे। इसके अलावा रुद्रपुर और भीमताल के विधायक को भी फोन किया गया था।

विज्ञापन
Ransom demanded in name of Home Minister's son Not only Uttarakhand but Manipur MLAs were also
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम से फोन कर भाजपा विधायकों से पैसे मांगने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। तीनों आरोपियों ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि मणिपुर के विधायकों को भी गृहमंत्री के बेटे के नाम से फोन कर ठगी करने का प्रयास किया था। दो विधायकों की तरफ से मणिपुर में मुकदमे दर्ज कराए गए। मणिपुर पुलिस ने बहादराबाद पुलिस से संपर्क साधकर ये जानकारी दी।

विज्ञापन


14 फरवरी को रानीपुर विधायक आदेश चौहान को कॉल कर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताया था और धमकी देते हुए पांच लाख मांगे थे। इसके अलावा रुद्रपुर और भीमताल के विधायक को भी फोन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को बहादराबाद पुलिस ने दिल्ली से आरोपी प्रियांशु को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी उवेश अहमद को रुद्रपुर पुलिस ने दबोचा था। मुख्य साजिशकर्ता गौरव नाथ हत्थे नहीं चढ़ सका था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दून से अमेरिका-कनाडा वालों को ठगने वाले 13 ठग पकड़े, ऐसे करते थे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने मिलकर 14 फरवरी को मणिपुर के विधायकों को भी फोन किया था। दो विधायकों की तरफ से मणिपुर के थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। वहां के थाना प्रभारी ने इंटरनेट पर आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर देखने के बाद बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ का नंबर लेकर उनसे बातचीत की और अपने यहां हुए इसी तरह के घटनाक्रम की जानकारी दी।

पड़ताल में पता चला कि इन्हीं तीनों आरोपियों ने मणिपुर में भी विधायकों को फोन किया था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मणिपुर पुलिस का भी सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed