फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rampur Tiraha firing case 27 years: Even after 20 years of state formation Uttarakhand has not found basic facilities

मुजफ्फरनगर कांड बरसी: राज्य गठन के 20 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस गया है उत्तराखंड

Sat, 02 Oct 2021 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कैलाश पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 11:12 AM IST
सार

राज्य आंदोलनकारी पीसी तिवारी का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों व देश के तमाम भागों से अलग राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे प्रदर्शनकारियों का सोची समझी रणनीति के तहत 27 साल पहले एक-दो अक्तूबर की रात मुजफ्फरनगर में बर्बर दमन किया गया था।

विज्ञापन
Rampur Tiraha firing case 27 years: Even after 20 years of state formation Uttarakhand has not found basic facilities
protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य गठन के 20 साल बाद भी उत्तराखंडवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए हैं। राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि जिस भयमुक्त पर्वतीय राज्य की कल्पना शहीदों ने की थी, वह सब धराशायी हो गया है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए आज भी पलायन जारी है। राज्य गठन से पहले एकतरफा पलायन दिल्ली मुंबई के लिए होता था। राज्य गठन के बाद दोहरा पलायन हो गया है। एक राज्य के बाहर और एक राज्य के भीतर। 

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी पीसी तिवारी का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों व देश के तमाम भागों से अलग राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे प्रदर्शनकारियों का सोची समझी रणनीति के तहत 27 साल पहले एक-दो अक्तूबर की रात मुजफ्फरनगर में बर्बर दमन किया गया। कानून के रखवाले कहे जाने पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की इज्जत लूटी।
विज्ञापन


निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाई गई उन पर झूठे मुकदमे बनाए गए, जिसमें मुजफ्फरनगर में आठ लोग शहीद हुए। दिल्ली में आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज किया और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इस तरह 42 शहादतों और लंबी लड़ाई के बाद एक आधा अधूरा उत्तराखंड हमें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने अब 20 वर्ष हो गए हैं लेकिन मुजफ्फरनगर के इस वीभत्स कांड के खलनायकों को आज तक दंडित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर तिराहा कांड: गिरती लाशें, लहूलुहान लोग... आंदोलनकारी बोले- वो रात याद कर बैठ जाता है दिल

बेरोजगारी चरम पर

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और राज्य की मांग पर विधानसभा में पर्चे फेंकने वाले मोहन पाठक का कहना है कि वह इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र के अस्पतालों की बदहाल स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बाड़ेछीना के नजदीक पहुंचे मोहन पाठक ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में अस्पताल खंडहर बने हुए हैं। इनमें कोई सुविधा नहीं है। शिक्षा, रोजगार के लिए लगातार पलायन हो रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा और अपराधों पर लगाम नहीं लग पाई है। पानी, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। राज्य का भू-कानून नहीं बन पाया है। शहीदों के सपनों को कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने तार-तार किया है। राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर कहते हैं कि शहीदों के सपनों की स्थायी राजधानी गैरसैंण सपना ही बनकर रह गई है।

बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते पहाड़ के लोग पलायन को मजबूर हैं। पहाड़ खाली हो गए हैं। खेत बंजर हैं, आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक है। पहले दिल्ली, मुंबई के लिए पलायन होता था आज दिल्ली, मुंबई के साथ ही राज्य के भीतर देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की ओर लोग पलायन कर रहे हैं। पर्वतीय राज्य की आवधारणा खोखली साबित हुई है। मुजफ्फरनगर कांड को सरकारों ने भुला दिया है। पहाड़ों की दिनपर दिन दुर्दशा होती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed