फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramesh pokhriyal nishank cm

...तो आज भी निशंक हैं उत्तराखंड के सीएम

Wed, 09 Apr 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Apr 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
ramesh pokhriyal nishank cm

हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका हंस के अप्रैल अंक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कहानी छपी है।

विज्ञापन


कहानी में प्रकाशित निशंक के परिचय में उन्हें उत्तराखंड का वर्तमान मुख्यमंत्री बताया गया है। हालांकि हंस के संपादक का कहना है कि यह चूक है।

अगले अंक में भूल सुधार प्रकाशित किया जाएगा लेकिन सवाल यह है कि एक गंभीर साहित्यिक पत्रिका ऐसी तथ्यात्मक भूल कैसे कर सकती है?

बता दें कि सितंबर 2011 को ही रमेश पोखरियाल निशंक को सीएम पद से हटाकर भाजपा ने बीसी खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया था। उसके बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हुआ और कांग्रेस की सरकार बनी।

संपादकीय चूक
कांग्रेस ने भी पहले विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया। उसके बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बहुगुणा को हटाकर हरीश रावत को मुख्यमंत्री बना दिया है। इस तरह निशंक के बाद उत्तराखंड को तीन मुख्यमंत्री मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इस बारे में पड़ताल करने पर मालूम चला कि निशंक ने हंस को कहानी तब भेजी थी जब वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। उस समय हंस के संपादक राजेंद्र यादव थे।

उन्होंने कहानी को प्रकाशित करने के लिए चुन लिया, लेकिन पिछले दिनों उनका देहांत हो गया। उसके बाद पत्रिका के प्रकाशन की जिम्मेदारी दूसरे लोगों पर आ गई।

इस बारे में पत्रिका के संपादक संजय सहाय का कहना है कि यह संपादकीय चूक है। कहानी प्रकाशित करते समय इस तथ्य को सुधार लेना चाहिए था। बताया कि अब पत्रिका के अगले अंक में भूल सुधार प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed