फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev return haridwar

संकल्प हुआ पूरा, पापियों को सजा मिल गईः रामदेव

Mon, 19 May 2014 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 May 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
ramdev return haridwar

लोकसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत के बाद हरिद्वार लौटे योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि उनके दिल में कोई बदले की भावना नहीं है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने संकल्पपूर्ति यज्ञ के समापन पर कहा कि वे न गांधी हैं, न जेपी और न चाणक्य। वे एक फकीर थे और फकीर रहेंगे।

संकल्प पूरा हुआ, पापियों को सजा मिल गई। अब न दिल में कोई बदले की भावना है न किसी से नफरत। अलबत्ता राजसत्ता के साथ धर्मसत्ता जुड़ी रहेगी। धर्मसत्ता के माध्यम से भारत का उत्कर्ष होगा।

भगवान सोनिया व राहुल को सद्बुद्धि देगा

ramdev return haridwar

हरिद्वार लौटने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामदेव ने कहा कि भगवान सोनिया व राहुल को सद्बुद्धि देगा। उनका जितना अपमान हुआ वह प्रकरण समाप्त हो चुका है।

परमात्मा ने जालिमों को सजा दे दी। भारत राष्ट्र एक मुकाम पर आ खड़ा हुआ है। संघर्ष के दिन समाप्त हो गए अच्छे दिन आ गए। नरेंद्र मोदी नई सोच नई दिशा है। भारत आर्थिक रूप से संपन्न राष्ट्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य पूरा होने के बाद वे खाली नहीं बैठेंगे।

25 से 50 वर्ष तक के व्यक्तियों को राष्ट्रवादी बनाने का अभियान जारी रहेगा। तभी राष्ट्र को नए और जुझारू नेता मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 करोड़ लोगों से सीधा संवाद

ramdev return haridwar

रामदेव ने कहा कि बशंवाद का अहंकार मिट गया है। अब भाईयों व बहनों का संबोधन करने वाला प्रधानमंत्री देश को मिल गया है। जिन लोगों ने भारतमाता को बेचने का अभियान शुरू किया है वे अतीत का विषय बन गए। पापों का दंड इसी दुनिया में मिलता है यह बात साफ हो गई।

ऋषिकुल मैदान में मंच से संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा कि तीन वर्षों में 14 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा करने के दौरान 15 करोड़ लोगों से उनका सीधा संवाद हुआ है।

इस दौरान करीब 10 हजार शिविर देश के अनेक स्थानों पर आयोजित किए गए। शायद यह विश्व रिकार्ड हो। मकसद केवल भारत को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाना था। निश्चित रूप से लक्ष्य पूरा हो गया है। युवा पीढ़ी को नई दिशा देने का काम सतत जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed