{"_id":"590ace584f1c1b3d0a441b4a","slug":"ramdev-live-from-patanjali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव बोले-संन्यासी ही होगा पतंजलि का उत्तराधिकारी, हम गौमूत्र छिपा के नहीं बेचते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव बोले-संन्यासी ही होगा पतंजलि का उत्तराधिकारी, हम गौमूत्र छिपा के नहीं बेचते
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में सालाना कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यहां पतंजिल के टर्न ओवर के बारे में बताते हुए कहा कि पतंजिल का पिछले साल 10 हजार करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर रहा। बाबा रामदेव ने कहा कि संन्यासी ही पतंजलि का उत्तराधिकारी होगा।
विज्ञापन
साथ ही बाबा ने कहा कि अब उनकी तैयारी जम्मू में भी प्लांट लगाने की है। राम देव ने कहा कि हम गौमूत्र छिपाकर नहीं बेचते हैं। प्रेस कांफ्रेस में रामदेव ने बताया कि पिछले साल गाय के देसी घी से एक हजार चार सौ करोड का टर्न ओवर रहा है।
विज्ञापन
दंतकाति से नौ सौ चालीस करोड, केश कांति से 825 करोड़, एलोवेरा जैल से एक सौ 55 करोड और एलोवेरा जूस से तीन सौ 27 करोड का टर्न ओवर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
रामदेव ने कहा कि अगले एक-दो साल देश का सबसे बड़ा स्वदेशी ब्रांड पतंजलि होगा। पतंजलि का मकसद पैसा कमाना नहीं चैरेटी करना है। हम शिक्षा, अनुसंधान और गो-संवर्धन के लिए यह चैरिटी कर रहे हैं।
सीमा पर शहीद जवानों के लिए निशुल्क पतंजलि आवासीय स्कूल खोलेगा। पतंजलि के जितने भी संकल्प है उसका उत्तराधिकारी संन्यासी ही होगा। ताकी समाज सेवा का काम हमेशा चलता रहे। देश का विकास और गरीबों की मदद ही पतंजलि का मकसद है।
देश का विकास और गरीबों की मदद ही पतंजलि का मकसद
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आर्मी कैंटीन द्वारा बैन किए गए आवंला जूस का पर सफाई दी। वह गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए जहां उन्होंने आंवला जूस के बैन की खबर को अफवाह बताया।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें पतंजलि को 10 हजार लोगों की जरूरत है कहा गया, यह सरासर अफवाह है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया पर गलत खबर प्रसारित कर रहे हैं। उन पर बिल्कुल ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें पतंजलि को 10 हजार लोगों की जरूरत है कहा गया, यह सरासर अफवाह है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया पर गलत खबर प्रसारित कर रहे हैं। उन पर बिल्कुल ध्यान न दें।