फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev guru shankerdev missing case.

CBI भी नहीं जान पाई, कहां गए रामदेव के गुरू

Thu, 11 Dec 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Dec 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
ramdev guru shankerdev missing case.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव जी महाराज का सुराग नहीं लगा पाई। जांच एजेंसी मामले की 25 फरवरी 2013 से जांच कर रही थी।

विज्ञापन


बुधवार को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई की अदालत में जांच एजेंसी ने फाइनल रिपोर्ट (एफआर) जमा कर दी है। बताया गया कि मामले से संबंधित पत्रावलियां और अभिलेख दो बक्सों में बंद करके कोर्ट में जमा कराया गया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट इस मामले में कोई फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


बालकृष्ण ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने 16 जुलाई वर्ष 2007 को हरिद्वार जिले के थाना कनखल में स्वामी शंकर देव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि स्वामी शंकर देव (निवासी कृपालु बाग आश्रम) अचानक कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में मामले की जांच पुलिस ने की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर 10 अप्रैल 2012 को फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। बाद में गुमशुदगी मामले को अपहरण में दर्ज किया गया।

उत्तराखंड सरकार ने की थी CBI जांच की सिफारिश

ramdev guru shankerdev missing case.

राज्य सरकार ने अक्तूबर 2012 में इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जांच एजेंसी ने 25 फरवरी 2013 से विधिवत जांच शुरू की थी।

बुधवार को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मनींद्र मोहन पांडे की अदालत में जांच एजेंसी ने फाइनल रिपोर्ट सौंप दी। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जांच रिपोर्ट कई हजार पन्नों में दर्ज की है। एजेंसी ने प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों का दो बक्सा भी अदालत में पेश किया है।

इनका है कहना
सीबीआई को मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिला होगा। इसीलिए फाइनल रिपोर्ट लगाकर जांच बंद कर दी गई है। रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर कोर्ट इसे खारिज कर सकता है और आगे कार्रवाई का आदेश दे सकता है।
-चंद्रशेखर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed