फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand rajya sabha election 2026 BJP dinesh arya as candidate Nomination Filed Today read All Updates

उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज करेंगे नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद

Tue, 06 Oct 2026 07:51 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 07:51 AM IST
सार

राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया है। वह आज नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand rajya sabha election 2026 BJP dinesh arya as candidate Nomination Filed Today read All Updates
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी उम्मीदवार दिनेश आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आर्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

विज्ञापन


निश्चित रूप से दिनेश आर्य का राज्यसभा में जाना बीजेपी और प्रदेश की जनता के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि भाजपा मुख्यालय पहुंचकर सोमवार को दिनेश आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा समेत प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: सैलजा के बाद हरीश रावत पर वेणुगोपाल 'सख्त', कहा- व्यक्तिगत अभियान को पार्टी स्वीकार नहीं करेगी

कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह दस बजे सभी विधायक विधानसभा में एकत्र होंगे। जिसके बाद 11 बजे उनके विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed